उज्जैन। वैशाख शुक्ल पक्ष अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर चाणक्यपुरी स्थित श्री परशुराम मंदिर पर महाभिषेक और महाआरती का आयोजन किया जाएगा।
अ.भा.युवा ब्राह्मण समाज अध्यक्ष अर्पित पुजारी ने बताया कि भगवान विष्णु के छठे अवतार,ब्राह्मणों के आराध्य श्री परशुराम जी का मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा, विशाल, अद्भुत और भव्य मंदिर चाणक्यपुरी, नानाखेड़ा उज्जैन में स्थित है। प्रतिवर्ष अनुसार अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज और श्री परशुराम पारमार्थिक सेवा न्यास के तत्वाधान में भगवान श्री परशुराम जी का प्रातः भव्य अभिषेक पूजन कर दोपहर 12 बजे महाभोग लगाकर महाआरती की जाएगी।
युवा ब्राह्मण समाज अध्यक्ष सहित विजय पुजारी,रूपेश मेहता,श्रीवर्धन शास्त्री,आशीष अग्निहोत्री, राजेश बैरागी, गोविंद पुजारी,सुरेश शर्मा, आशीष ठक्कर, किशन पांडे,राम शर्मा, गोविंद व्यास ने धर्म प्राण जनता से महाआरती में सम्मिलित होकर पुण्य धर्म लाभ लेने की अपील की है।